संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी एम ब्लॉक में श्री धार्मिक लीला कमेटी की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में निर्देशक हरीश चंद्र आजाद ने बताया कि कल रात हमारी रामलीला के कलाकारों ने सीता हरण के बाद राम विलाप का अभ्यास किया। श्रीराम का सबसे अहम सीन सीता हरण के बाद विलाप का होता है, जिसमें श्रीराम सुध-बुध खोकर सीता के वियोग में विलाप करते हैं।
ऐसे में इस दृश्य पर दर्शकों को भावुक करने के लिए राम का किरदार निभा रहे शिवम ने खूब पसीना बहाया, उनको भावुकता में जानकी के बिछड़ने के संवादों का कड़ा अभ्यास करवाया गया। उन्होंने बताया कि इसी दृश्य के लिए लक्ष्मण का अभिनय कर रहे विद्वांश खरबंदा ने भावुक राम को संभालने का अभ्यास किया।