फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राज्यस्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला वर्ग का दिखा जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-19 और युगल मुकाबलों में 26 जून को होंगे फाइनल मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल और केएल मेहता दयानंद स्कूल में आयोजित राज्यस्तरीय रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का प्रदर्शन रोमांच से भरपूर रहा। प्रतियोगिता के अंतर्गत महिला वर्ग, युगल और अंडर-19 मिक्स्ड डबल्स में कई मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

महिला एकल वर्ग में फरीदाबाद की मेधावी नागर ने दमदार शुरुआत करते हुए रिद्धम यादव को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, सिरसा की इशु मलिक ने छवि यादव को हराया। अन्य मुकाबलों में सोनीपत की साक्षी गहलावत ने अनन्या नेगी को और पंचकूला की रुचि चहल ने आपूर्वा को हराकर अगले चरण में जगह बनाई।
विज्ञापन


युगल वर्ग में भी दिखा जोश
डबल्स मुकाबलों में हिसार के अतुल कुमार और भिवानी के पुनीत की जोड़ी ने गुरुग्राम के दीपक पूनिया और देव सिंगला को सीधे सेटों में पराजित किया। मिक्स्ड डबल्स अंडर-19 वर्ग में गुरुग्राम की निष्ठा गर्ग और शौर्य सिंगला की जोड़ी ने झज्जर के कौशवेंद्र सिंह और ख्याति को मात दी।

अंडर-19 में बारुणि ने मारी बाजी
फरीदाबाद की बारुणि परसवाल ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए सोनीपत की सुनैना मलिक को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अन्य मुकाबलों में रोहतक की खुशी गहलावत ने नीति बराक को कड़े मुकाबले में हराया। गुरुग्राम की सान्वी अनेजा ने जान्या को हराया, जबकि रेवाड़ी की जीविका सोहलोत ने अवनी को हराया।
विज्ञापन


बालक युगल वर्ग में मुकाबले हुए रोमांचक
हिसार के अविंदर मलिक और कार्तिक सिंह की जोड़ी को वॉकओवर मिला। पानीपत के आदित्य और कार्तिक मलिक ने करनाल की जोड़ी को हराया। पलवल के गगन सिंह और लवी गुप्ता ने फरीदाबाद के सत्यम भाटिया और शौर्य बिष्ट को हराया। रेवाड़ी के अथर्व पाराशर ने आयुष भाटिया और कृष्णा की जोड़ी को पराजित किया। वहीं, सोनीपत के देवांशु सांगवान और निशांत की जोड़ी ने रोहतक के हर्षित और प्रिंस को हराकर आगे बढ़ने में सफलता पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें