the employees were raiding in the Palla police station area at six in the morning.
फरीदबाद। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी में बिजली चोरी पकड़ने गए जेई और लाइनमैन को कॉलोनी के लोगों ने पकड़ कर पीट दिया। आरोपियों ने बिजली कर्मियों से मीटर भी छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शिव दुर्गा विहार लक्कडपुर निवासी हिमांशु पाल ने नवीन नगर चौकी में दी शिकायत में बताया कि वे पल्ला पावर हाउस में जेई के पद पर कार्यरत हैं। उनके पास बसंतपुर व इस्माइलपुर का क्षेत्र है। 16 दिसंबर सुबह छह बजे बिजली चोरी की सूचना पर अपनी टीम के साथ पंचशील कॉलोनी गली नं 5 पार्ट 2 में आये थे। टीम ने पांच घरों में चोरी का तार लगा हुआ देखा। उनके पास इसका वीडियो और फोटो है। उन्होंने और उनके साथी रवि रंजन ने तीन घरों के मीटरों को काट दिया। जैसे ही वह मीटर लेकर चले कॉलोनी के प्रदीप व कुलदीप ठाकुर ने उनकी गाड़ी रोककर मारपीट की।