फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक पायदान ऊपर चढ़कर भी नीचे गिर गया जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल प्रदेश में 20वें नंबर पर था, इस बार 19वें पर रहा, 1.7 प्रतिशत कम पास हुए बच्चे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। जिसमें जिले के 91.63 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। प्रदेश के 22 जिलों में फरीदाबाद का 19वां स्थान रहा। पिछले वर्ष जिला 20वें स्थान पर था। हालांकि, परीक्षा परिणाम में पिछले वर्ष की तुलना में 1.7 प्रतिशत की गिरावट आई है। ऑनलाइन परिणाम जारी होने के बाद सफल छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकाें, सहपाठियों और शिक्षकों के साथ खुशी बांटी।

परिणाम घोषित होने के बाद ऑनलाइन देखने के लिए विद्यार्थियों को खूब इंतजार करना पड़ा। दोपहर 12.30 बजे परीक्षा परिणाम ऑनलाइन जारी किया जाना था लेकिन देर शाम तक परिणाम अपलोड ही नहीं हो सका । इससे 21161 विद्यार्थी शाम तक परिणाम अपलोड होने का इंतजार करते रहे। परीक्षा परिणाम में इस बार 91.63 प्रतिशत यानि 19389 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की। वहीं, 501 विद्यार्थी दोबारा हाईस्कूल की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


प्रदेश में एक पायदान ऊपर चढ़ने पर भी पास प्रतिशत में गिरावट
पिछले वर्ष जहां प्रदेश भर में फरीदाबाद का 20वां स्थान था। इस बार जिला एक पायदान ऊपर चढ़ा है लेकिन जिले के विद्यार्थियों के पास प्रतिशत में गिरावट दर्ज होने पर जिला शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठ रहे हैं। फरीदाबाद का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष 93.33 फीसदी था, जबकि इस वर्ष 91.63 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में जिले में 1.7 प्रतिशत कम विद्यार्थी पास हुए हैं। खास बात यह है दिल्ली-एनसीआर का शहर होने के बावजूद अन्य जिलों की तुलना में पास प्रतिशत कम है। इससे जिले में विद्यार्थियों को दी जा रही शिक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान भी लग रहे हैं।
विज्ञापन

-
जिला परिणाम ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

परीक्षा परिणाम खराब होने का मुख्य कारण स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। इसके साथ ही शिक्षकों को विद्यार्थियों को पढ़ाने के अलावा परिवार पहचान पत्र, मतदाता पहचान पत्र बनाने सहित कई अन्य जिम्मेदारियों सौंप दी गई हैं जिससे पढ़ाई पर असर पड़ता है। जिले के लगभग सभी स्कूलों में शिक्षकों का अभाव है। ऐसे में परीक्षा परिणाम खराब आना लाजमी है। जिले में पढ़ाई की स्थित दिन-प्रतिदिन खराब होते जा रही है। वहीं गुरुग्राम जिले की बात करें तो वह 92.89 प्रतिशत के साथ 14वें स्थान पर रहा। पलवल प्रदेश में 91.04 प्रतिशत के साथ 21वें स्थान पर रहा। वहीं, प्रदेश में नूंह जिला 73.90 फीसदी के साथ 22वें स्थान पर है। दूसरी तरफ 12वीं में भी फरीदाबाद का 20वां स्थान रहा था।



पिछले कुछ वर्षों में जिले का स्थान
वर्ष परीक्षार्थी पास री-अपीयर फेल पास प्रतिशत प्रदेश में स्थान
2025 21161 19389 1271 501 91.63 19वां
2024 21571 20142 1031 398 93.38 20वां
2023 20904 10906 3596 6402 52.17 21वां
2022 21874 15076 623 6161 68.92 16वां
2021 20188 20188 00 00 100 कोरोना काल
2020 21925 13025 2230 6570 56.09 19वां
2019 22656 10518 946 11192 46.42 21वां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें