फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दुकानदार पर हमला कर एक लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों पर सवार होकर आए 6 बदमाशों दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। छांयसा थाना एरिया में अटाली गांव के पास बाइक सवार दुकानदार व उसके साथी पर हथौड़े व रॉड से हमला कर लगभग 1 लाख रुपये लूट लिए गए। दो बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने दुकानदार को रुकवाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। छांयसा थाना पुलिस ने मामले में डकैती की धारा में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि टीम मामले में जांच कर रही है। पुलिस टीम आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


घायल दुकानदार अटाली निवासी हरिओम ने बताया कि वह बल्लभगढ़ में गुप्ता होटल के पास किराना की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार रात लगभग 9 बजे वह अपने साथी टोयस के साथ दुकान बंद कर गांव लौट रहे थे। आटा मिल के सामने दो बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने उनकी चलती बाइक से चाबी निकालकर रुकवा लिया। तभी आरोपियों ने हथौड़े व लोहे की रॉड से दोनों पर हमला कर दिया। हमले में हरिओम और टोयस दोनों घायल हो गए। हरिओम किसी तरह जान बचाकर सड़क किनारे भाग निकले जबकि टोयस ने एक ट्रक को रुकवाकर चालक से मदद मांगी। बदमाशों ने बाइक में बंधा सिगरेट का थैला भी लूट लिया और अटाली की ओर भाग गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। घायल दुकानदार के बयान पर छांयसा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें