फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डिपो के पास नहीं हैं पिंक मिनी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ बस डिपो की ओर से अब महिलाओं के लिए पिंक मिनी बस का संचालन नहीं किया जा रहा है। जिससे महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले पिंक रंग की बस महिलाओं के लिए होती थी। जिसे देखकर महिलाएं उसमें चढ़ जाती थीं, लेकिन अब सामान्य बस को ही महिला स्पेशल बस बनाया गया है।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ बस डिपो को साल 2009 में 9 पिंक मिनी बस मिली थीं। जिन्हें महिला स्पेशल बस के तौर पर शहर में शुरू किया गया था। करीब 3 साल पहले इन बसों को खराब घोषित कर दिया गया। जिसके बाद अब डिपो के पास मिनी पिंक बसें नहीं हैं। उसी वजह से महिला कॉलेज व स्कूल में सामान्य बसों का संचालन किया जा रहा है। ड्यूटी इंचार्ज नरेंद्र राणा कहना है कि अभी उनके पास मिनी पिंक बस नहीं हैं। अभी उनकी ओर से कॉलेज व अन्य जगहों पर सामान्य बसों को ही महिलाओं और छात्राओं के लिए चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें