फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सात वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। डेबिट कार्ड से धोखाधड़ी करने वाले सात वर्ष से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को क्राइम ब्रांच एवीटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया है। कुछ समय से वह गुरुग्राम के फरूर्खनगर में सुरक्षाकर्मी की नौकरी कर रहा था। आरोपी पर एक पोक्सो एक्ट का मामला राजस्थान में भी दर्ज है।

पुलिस थाना सेक्टर-58 में लक्ष्मण निवासी गांव करनेरा फरीदाबाद ने दी अपनी शिकायत में बताया कि वह 9 दिसंबर 2018 को राजीव कॉलोनी स्थित एसबीआई एटीएम बूूथ पर पैसे निकलवाने आया था। बूथ पर आरोपी ने मदद के बहाने उसका डेबिट कार्ड बदल दिया। आरोपी अन्य साथियों के साथ मोटरसाईकिल पर बैठ फरार हो गए। शिकायत पर थाना सेक्टर 58 में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि क्राईम ब्रांच एवीटीएस टीम ने कर्ण निवासी गांव फिरोजपुर आलम, पलवल वर्तमान में फरुखनगर गुरुग्राम को फरुखनगर से गिरफ्तार किया है। वह वारदात के बाद से घर से भाग गया था। वह अलग अलग राज्यों में गाड़ी चलाने का काम करता था। टीम ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें