फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निगम ने डबुआ काॅलोनी में अवैध रूप से बनी 250 झुग्गियों को किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्याप्त पुलिस बल न मिलने के कारण पक्के निर्माणों पर नहीं हो सकी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्याली चौक के पास बृहस्पतिवार को भी नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। निगम के दस्ते ने डबुआ कॉलोनी में बनी लगभग 250 से अधिक झुग्गियों पर जेसीबी चलाकर जमीन को मुक्त कराया। हालांकि, इस दौरान पर्याप्त पुलिसबल न मिलने पर पंचकुइयां रोड पर पक्के निर्माण वाली इमारतों पर कार्रवाई नहीं हो सकी।

नगर निगम की ओर से पिछले एक सप्ताह से शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विशेषकर बड़े नालों के ऊपर हुए कब्जों को मुक्त कराया जा रहा है। एफएमडीए के सफाई अभियान में नालों पर हुआ अतिक्रमण बाधा डाल रहा था। एफएमडीए की मांग पर सबसे पहले बड़े नालों पर हुआ अतिक्रमण हटाया रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को प्याली चौक पर कुछ मैरिज लॉन, अस्पताल का हिस्सा और अवैध रूप से बने घरों पर कार्रवाई की गई थी। इनमें अधिकतर पक्के निर्माण थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्याली चौक के पास डबुआ काॅलोनी के निकट अतिक्रमण कर बनाई गईं लगभग 250 झुग्गियों पर कार्रवाई करते हुए ढहाया गया ।
-
मांग के अनुरूप नहीं मिल पाई सुरक्षा
नगर निगम की टीम ने प्याली चौक पर बुधवार को कुछ ही घरों, बैंक्वेट हॉल और अस्पताल की बढ़ाई गई जगह पर अभियान चलाया था। बृहस्पतिवार को भी इसी रोड पर पक्के निर्माण को हटाने के लिए अभियान चलाया जाना था लेकिन मांग के अनुरूप सुरक्षा न मिलने पर यहां पर अतिक्रमण अभियान को आगे के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें