संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। साल 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान बल्लभगढ़ बस डिपो के अंदर सीएनजी पंप बनाया गया था। लाखों रुपये की लागत से बना सीएनजी पंप अब जर्जर हो चुका है क्योंकि स्मार्ट सिटी के डिपो के पास कोई भी सीएनजी बस नहीं है।
साल 2010 में राष्ट्रीय मंडल खेलों के दौरान स्मार्ट सिटी में कई सीएनजी बसों का संचालन किया गया था। उन बसों के लिए बल्लभगढ़ बस डिपो के अंदर प्रशिक्षण केंद्र के पीछे सीएनजी पंप बनाया गया था। लाखों रुपये की लागत से बना वह सीएनजी पंप अब जर्जर हो चुका है।एफएमडीए की ओर से चलने वाली सभी बसों में सीएनजी निजी पंपों से भरवाई जाती है।