फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शहर कीचड़ से बदहाल, सफाई व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-बरसात से नालियों का पानी उफनकर सड़कों पर बह रहा,
विज्ञापन

-राहगीर व वाहनस्वामियों को हो रहीं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। बरसात के बाद नूंह शहर की हालत बद से बदतर हो गई है। जगह-जगह सड़कों पर कीचड़ और नालियों का गंदा पानी जमा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद प्रशासन द्वारा किए जा रहे सफाई के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है।

समाजसेवी कमांडो हिदायत खान ने आरोप लगाया कि शहर में नियमित रूप से नालियों की सफाई नहीं की जा रही है, जिसके कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी मस्जिद के पीछे वाला रास्ता, हिदायत कॉलोनी, वार्ड नंबर तीन का मुख्य मार्ग, वार्ड नंबर सात की नालियां जाम होने से हालात इतने खराब हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ईद के त्योहार को देखते हुए बाजारों में खरीददारी के लिए आने वाले लोगों को खासतौर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ और जलभराव के कारण आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित हो चुकी है। लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द स्थाई समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


विभागीय जानकारी के अनुसार शहर की सफाई व्यवस्था के लिए 35 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें 7 नियमित और 28 पे-रोल कर्मचारी शामिल हैं। इसके बावजूद समय पर सफाई नहीं हो पा रही है। हैरानी की बात यह है कि हर महीने करीब चार लाख रुपये सफाई व्यवस्था पर खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर नजर नहीं आता। सफाई व्यवस्था में लापरवाही को लेकर आसिफ खान, लुकमान अहमद, समीम खान, अजरुद्दीन व नदीम का कहना है कि प्रशासन जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


बरसात के चलते शहर में पानी जमा हो गया है। बरसात के बाद सफाई कर्मचारी नालियों को साफ करेंगे। जिसके बाद कीचड़ व गंदे पानी की समस्या खत्म हो जाएगी। अभी अगर कहीं ज्यादा समस्या बनी हुई है तो टीम भेजकर समाधान कराया जाएगा।
- दलबीर सिंह, डीएमसी नूंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें