फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कमिशन को जमा किया जाने वाला पत्र भी ले गया अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर मौजूद परीक्षक की लापरवाही आई सामने
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सीईटी के दौरान शनिवार को परीक्षक की लापरवाही सामने आई है। परीक्षक ने एक अभ्यर्थी को गलती से प्रश्नपत्र के साथ कमिशन को जमा किया जाने वाला पत्र भी दे दिया। इसे लेकर अभ्यर्थी भी वहां से चला गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जिले में शनिवार को आयोजित सीईटी में प्रश्नपत्र के साथ अभ्यर्थियों को तीन पत्र दिए गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनआईटी इलाके के एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा संपन्न होने के बाद एक छात्र उनमें से प्रश्नपत्र के अलावा एक अन्य पत्र भी लेकर चला गया। उस कक्ष में मौजूद परीक्षक ने गलती से उसे ये दे दिया। अभ्यर्थी के जाने के बाद परीक्षा केंद्र के अन्य अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो मामले को बड़ी लापरवाही मानकर अभ्यर्थी को ढूंढना शुरू किया गया। काफी प्रयास के बाद भी अभ्यर्थी नहीं मिली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को एफआईआर के लिए कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। इसके चलते पुलिस ने मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें