फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईश्वर नगर में 1.70 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा सरकार के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार को ईश्वर नगर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस अवसर पर मंत्री ने करीब 1.70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रास्ते और ड्रेनेज कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान ईश्वर नगर की महिलाओं ने मंत्री गौरव गौतम का विरोध किया।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि मंत्री ने चुनाव से पहले जर्जर सड़कों और जलभराव की समस्याओं को दूर करने का वादा किया था, लेकिन कई माह बीतने के बाद भी कोई समाधान नहीं किया गया। मंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देशभक्ति, अनुशासन और समाज सेवा की भावना को प्रबल करता है। मंत्री ने बताया कि पलवल में सभी खेलों के कोचों की नियुक्ति हो चुकी है और अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम व अन्य खेल सुविधाएं जल्द शुरू होंगी। इस अवसर पर मंत्री ने बैंकेट हॉल, सड़कों के चौड़ीकरण, खेल मैदान और पार्क संबंधी स्थानीय मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया। वहीं, उन्होंने खेल महाकुंभ में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें