संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। भाजपा ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिले के सभी 150 शक्ति केंद्रों पर एक साथ टिफिन बैठक आयोजित की। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित बैठकों में कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने घरों से टिफिन लेकर पहुंचे तथा सहभोज के माध्यम से संगठनात्मक एकता का संदेश दिया।
जिला अध्यक्ष विपिन बैसला सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठकों में भाजपा डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम , विशेष गहन पुनरीक्षण , बूथ समितियों के गठन, मन की बात कार्यक्रम और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।