फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीस महीने में तैयार होगा सभागार, 500 विद्यार्थियों के बैठने की होगी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
-महाविद्यालय में शुरू हुआ निर्माण कार्य
विज्ञापन

-17.13 करोड़ की लागत से होगा तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान राजकीय महाविद्यालय में 17.13 करोड़ रुपये की लागत सभागार का निर्माण कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। खेड़ी गुजरान शहर का पहला ऐसा राजकीय महाविद्यालय है जहां सभागार बनाया जा रहा है। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। 14 शैक्षणिक कक्ष और 500 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था होगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि सभागार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) विभाग बना रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री मनाेहर लाल ने 24 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभागार के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। जिले के किसी भी राजकीय महाविद्यालय में एक साथ 500 विद्यार्थियों की बैठने वाली क्षमता वाला सभागार नहीं है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सेमीनार के लिए टेंट या फिर महाविद्यालय परिसर में आयोजन किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों सहित प्राध्यापकों को परेशानी होती है। अन्य महाविद्यालयों में भी सभागार की मांग की जा रही है। महाविद्यालय को सभागार की सौगात मिलने से खुशी का माहौल है। राजकीय महाविद्यालयों में सभागार बेहद जरूरी है, जगह और अव्यवस्था के कारण ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने में पसीने छूट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



20 महीने में होगा तैयार

खेड़ी गुजरान राजकीय महाविद्यालय में भी लंबे समय से सभागार और शिक्षण ब्लाक बनाने की मांग की जा रही थी। सरकार ने सभागार बनाने की मंजूरी और बजट पास करके महाविद्यालय के हजारों विद्यार्थियों को राहत दी है। सभागार के बन जाने से केवल खेड़ी गुजरान ही नहीं बल्कि अन्य राजकीय महाविद्यालयों के कार्यक्रमों का आयोजन एक ही स्थान पर किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल-कूद पर सेमिनार तथा प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर पर चर्चा सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन आसानी से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें