फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पहले दिन हिंदी, अंग्रेजी और गणित की वार्षिक परीक्षा हुई संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 30 हजार से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में बुधवार से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की कक्षा छठी से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले दिन कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने हिंदी, कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी और कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा दी। जिला शिक्षा विभाग के अनुसार इन परीक्षाओं में जिले भर से 30 हजार विद्यार्थियों से अधिक ने भाग लिया।

राजकीय विद्यालयों में परीक्षाएं सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गईं। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों को समय से पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए थे, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। परीक्षा को नकल रहित और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। अधिकारियों ने कई परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विद्यालय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। वहीं विद्यार्थियों ने भी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचकर अनुशासन के साथ परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाएं 19 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 30 मार्च को शिक्षा विभाग परिणाम की घोषणा करेगा। विभाग द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार कक्षा चार और पांचवीं की वार्षिक परीक्षाएं 18 मार्च से शुरू होंगी। इसके अलावा बाल वाटिका से लेकर कक्षा तीन की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें