फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 15 दिन में पूरा हो जाएगा मोहना रोड का वैकल्पिक मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मलेरना रोड से आकाश सिनेमा तक लाल मिट्टी डालने का कार्य पूरा, बिछाई जाएंगी इंटरलॉकिंग टाइल्स
विज्ञापन


मोहना रोड पर चल रहा है एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। मोहना रोड पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जिसके चलते मोहना रोड पर बड़े वाहनों की एंट्री पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर वाहनों को आवागमन करने में कोई परेशानी ना हो उसके लिए पंजाबी धर्मशाला से मलेरना रोड तक वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य पहले पूरा हो चुका है। वहीं अब मलेरना रोड से आकाश सिनेमा तक के वैकल्पिक मार्ग का कार्य शुरू कर दिया गया है।



लोक निर्माण विभाग की ओर से एलिवेटेड रोड का कार्य तेजी से चल रहा है। निमार्ण कार्य के दौरान लोगों को जाम की समस्या से जूझना ना पड़े उसके लिए छोटे वाहन चालकों के लिए पंजाबी धर्मशाला से आकाश सिनेमा तक जाने वाले नाले के साथ 700 मीटर लंबा वैकल्पिक मार्ग बनाने की योजना थी। जिसमें से लोक निमार्ण विभाग की ओर से पंजाबी धर्मशाला से मलेरना रोड तक वैकल्पिक मार्ग का कार्य पहले पूरा कर दिया गया था। अब मलेरना रोड से आकाश सिनेमा तक लाल मिट्टी डालने का कार्य पूरा कर दिया गया है। वहीं अब उस मिट्टी के ऊपर इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य आने वाले 15 दिनों के अंदर पूरा कर दिया जाएगा। जिसके बाद लोगों को आवागमन करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

214 करोड़ की लागत से बनना है एलिवेटेड रोड

बल्लभगढ़ में आगरा-मथुरा रोड से मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले एलिवेटेड रोड को बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह रोड करीब 214 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। इस रोड के बनने के बाद लोगों को मोहना रोड पर लगने वाले जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। करीब 2.75 किलोमीटर लंबा यह पुल मोहना रोड से होकर गुजरेगा। यह दशहरा मैदान से शुरू होकर मोहना रोड स्थित आदर्श नगर थाने के पास उतरेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें