फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रशासन ने नदी किनारे स्कूल किए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना में बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। यमुना नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए नदी किनारे स्थित सभी स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा और किसी भी तरह की आपात स्थिति से बचाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन




बंद किए गए स्कूलों में बसंतपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, स्माइलपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कबूलपुर का राजकीय प्राथमिक विद्यालय, लालपुर का राजकीय प्राथमिक विद्यालय, महावतपुर का राजकीय प्राथमिक विद्यालय, चेरसी का राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजपुर के राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय तथा अमीपुर के राजकीय प्राथमिक व वरिष्ठ विद्यालय शामिल हैं। इन क्षेत्रों के आसपास यमुना नदी का जलस्तर सामान्य से ऊपर जाने के कारण खतरे की स्थिति बनी हुई है। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि प्रशासन ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि जैसे ही जलस्तर सामान्य स्थिति में आएगा और खतरा टल जाएगा, स्कूलों को पुन: खोलने पर विचार किया जाएगा। इस दौरान प्रभावित विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले दो दिनों में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यक होने पर आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी एहतियाती कदम उठाए जाएंगे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें