फरीदाबाद। पिछले दो दिनों से हो रही बरसात के कारण बल्लभगढ़ बस डिपो में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। जहां चालक व परिचालक को बसों को चलाने में दिक्कत आ रही है वहीं यात्रियों को भी परेशानी हो रही है। बल्लभगढ़ बस डिपो से हर रोज करीब 160 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। इन बसों में करीब 10000 से अधिक यात्री सफर करते हैं। पिछले दो दिनों से हो रही बरसात के कारण बल्लभगढ़ बस डिपो में जलभराव हो गया है। एफएमडीए की ओर से फरीदाबाद में 10 रूटों पर 50 सिटी बसों का संचालन किया जाता है। डिपो में जलभराव की समस्या होने के चलते सिटी की लो फ्लोर बसों के अंदर पानी भर जाता है। संस्थान प्रबंधक जयपाल राठी ने बताया कि इस समस्या को लेकर नगर निगम को अवगत करा दिया गया है। मोटर लगाकर पानी को निकाला जा रहा है। संवाद