फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: परिचित का खाता साइबर ठगों तक पहुंचाने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। परिचित का खाता साइबर ठगों तक पहुंचाने वाले आरोपी सुनील को साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने दिल्ली के विकाश नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि इसने खाता सुमित को बेचा था। सुमित ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराता था और खाते ऑपरेट भी करता था। सुमित को मामले में पुलिस टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना एनआईटी की पुलिस को यह शिकायत डबुआ कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने दी थी। जिसमें आरोप लगाया गया कि कुछ दिन पहले उनके पास दोस्त के नाम से बनी फेसबुक आईडी से मैसेज आया। जिसमें दोस्त ने 95 हजार रुपये मांगे गए। शिकायतकर्ता ने बताए गए नंबर पर 57 हजार रुपये यूपीआई से ट्रांसफर कर दिए। बाद में व्यक्ति ने अपने दोस्त से बात की तो पता चला कि उसने कोई मैसेज नहीं भेजा। तब समझ आया कि ठगी हुई है। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें