संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्रतिवर्ष मिलने वाली रॉयल्टी के कुछ रुपये कुछ किसानों के खातों में डाले गए हैं लेकिन, बाकी के रुपये उन्हें नहीं दिए गए हैं। जिसको लेकर किसान संघर्ष समिति ने 4 जून को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक के कार्यालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया था। जिसके बाद प्रशासक साहिल गुप्ता ने मंगलवार को मीटिंग कर 15 दिन का समय मांगा है।
समिति के महासचिव सत्यपाल नरवत ने बताया कि किसानों को उनके रुपये कई वर्षों से नहीं दिए जा रहे हैं। अधिकारी तारीख पे तारीख दिए जा रहे हैं और आज की बैठक में भी प्रशासक ने मांगों को पूरा करने के लिए 15 दिन का समय मांगा है। समिति के प्रधान जगबीर नगर ने कहा कि हमारी मांगों को पूरा नहीं किया तो किसानों को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।