फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फेसबुक पर हार्डवेयर सामान बेचने का विज्ञापन पोस्ट कर ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
50 हजार रुपये एडवांस मिलने पर सामान नहीं किया था सप्लाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फेसबुक पर हार्डवेयर का सामान बेचने का विज्ञापन पोस्ट कर ठगी मामले में आरोपी को साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नईम नसीमाली शेख यूपी बांदा का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वो हार्डवेयर के सामान की दुकान चलाता है और सामान सप्लाई करता है। एडवांस रुपये मिलने पर लालच में आकर उसने हार्डवेयर का सामान सप्लाई नहीं किया। 50 हजार रुपये उसने अपने पत्नी के खाते में ट्रांसफर करवाए थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में बल्लभगढ़ एरिया की भगत सिंह कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने शिकायत पुलिस को दी थी। जिसमें बताया गया कि उन्हें हार्डवेयर की दुकान के लिए कुछ सामान मंगवाना था। फेसबुक पर इससे संबंधित ग्रुप में उन्होंने अपनी डिमांड के अनुसार सामान की लिस्ट डाली थी। जिसके बाद एक व्यक्ति से संपर्क व्हाट्सएप पर हुआ। आरोपी ने एडवांस पेमेंट के नाम पर 50 हजार रुपये ट्रांसफर करने को कहा, लेकिन 50 हजार रुपये की पेमेंट के बावजूद उन्हें सामान नहीं मिला। तब मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए अब आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें