फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: इंस्टाग्राम पर युवती का फर्जी अकाउंट बना आरोपी कर रहा अश्लील वीडियो कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-45 एरिया में रहने वाली युवती के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर आरोपी अश्लील वीडियो व कॉल करता करने लगा। इतना ही नहीं युवती के फोटो का प्रयोग कर अलग युवतियों के नाम से प्रोफाइल बनाकर आरोपी अश्लील पोस्ट करता है और स्टोरी लगाता है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस टीम आरोपी का पता लगाने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-45 की सोसाइटी में रहने वाली युवती ने दी है। युवती का कहना है कि इंस्टाग्राम पर किसी अज्ञात ने इसके नाम व फोटो का प्रयोग कर फर्जी अकाउंट बनाया है। इस अकाउंट से वो युवती को वीडियो कॉल कर अश्लील हरकत करता है। आरोप है कि युवती की ही फोटो का प्रयोग कर अन्य युवतियों के नाम से भी आरोपी ने फर्जी अकाउंट बनाए हैं। आरोपी इन अकाउंट से अश्लील स्टोरी पोस्ट करता है। ऐसे तीन फर्जी अकाउंट की डिटेल युवती ने शिकायत में दी है। मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें