फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल में पुलिस हिरासत से भागा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने बृहस्पतिवार को 5.85 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था सूरज को
विज्ञापन

डबुआ थाना में आरोपी के खिलाफ दर्ज की गई है एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया एनडीपीएस एक्ट के तहत पकड़ा गया आरोपी सूरज पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने उसे बृहस्पतिवार को डबुआ थाना इलाके से 5.85 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। शुक्रवार दोपहर उसका मेडिकल कराने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाना था।

अपराध शाखा डीएलएफ के एएसआई संजय ने डबुआ थाना में बृहस्पतिवार को एनडीपीएस एक्ट की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने काली का मंदिर टैंकर स्टैंड 3 नंबर इलाके के रहने वाले 23 साल के सूरज को गिरफ्तार किया था। इसके पास से 5.85 ग्राम स्मैक पुलिस ने बरामद की। एफआईआर दर्ज कराने के बाद पुलिस टीम इसे लेकर शुक्रवार दोपहर मेडिकल कराने बीके अस्पताल पहुंची। यहां से मेडिकल कराने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी सूरज को बीके अस्पताल में दो पुलिसकर्मी लेकर आए थे। एक पुलिसकर्मी डॉक्टर से बात करने लगा और दूसरा साइड में खड़ा हो गया। तभी मौका पाकर आरोपी वहां से भाग निकला। आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने की सूचना आला अधिकारियों को दी गई तो तुरंत टीमों को उसकी तलाश में लगाया गया। रात तक पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में रेड करती रही लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें