फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कमीशन के लालच में बेचा था खाता, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरत निवासी युवक के खाते में गए थे ठगी के 1.5 लाख रुपये
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आईपीओ में निवेश का झांसा देकर फरीदाबाद के व्यक्ति से 25.35 लाख की ठगी में से कुछ रुपये सूरत के टैंपो चालक के खाते में पहुंचे थे। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने गुजरात सूरत निवासी कुलदीप (31) को राजस्थान जैसलमेर से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि इसने कमीशन के लालच में खाता बेचा था। इसी खाते में ठगी के 1.5 लाख रुपये आए थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए 6 दिन के रिमांड पर लिया गया है। इससे पूछताछ कर अन्य आरोपियों को पकड़ने के टीम प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-19 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पास एक कंपनी में निवेश करने को लेकर व्हाट्सएप मैसेज आया था। आरोपियों से संपर्क हुआ तो कम दरों पर अलग-अलग आईपीओ में शेयरों की सदस्यता दिलाने के बारे में कहा गया। इसके लिए एक कंपनी के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। वहां आईपीओ व शेयर की जानकारी दी जाती थी। फिर एप डाउनलोड कराकर आईपीओ में निवेश के नाम पर खाता खोला गया। जिसमें 2535322 रुपये निवेश करा लिए। लेकिन रिफंड नहीं किया गया। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस अब आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें