फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईस्ट इंडिया चौक पर ट्रैफिक लाइट नहीं होने से लगता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी में वाहन चालकों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल ईस्ट इंडिया चौक पर ट्रैफिक लाइट न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय यहां वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या के कारण न केवल समय बर्बाद होता है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना रहता है।


ईस्ट इंडिया चौक से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। लेकिन ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था न होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। कई बार वाहन एक-दूसरे के सामने फंस जाते हैं और लंबा जाम लग जाता है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों का कहना है कि पैदल यात्रियों को सड़क पार करने में सबसे अधिक परेशानी होती है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करना जोखिम भरा बन गया है। लोगों का कहना है कि यहां कई सड़क हादसे हो चुके हैं, इसके बावजूद अब तक ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ईस्ट इंडिया चौक पर जल्द से जल्द ट्रैफिक लाइट लगाई जाए।


व्यस्त समय में चौक पर इतनी भीड़ हो जाती है कि कई बार एक ही जगह पर लंबे समय तक वाहन खड़े रहते हैं। इससे ईंधन की बर्बादी के साथ-साथ लोगों को गर्मी में भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है। - अरुण मिश्रा, ऑटो चालक
विज्ञापन




यहां व्यस्त समय में वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही के कारण पूरा सिस्टम ठप सा हो जाता है। अगर शुरुआती स्तर पर ही ट्रैफिक को नियंत्रित कर लिया जाए तो जाम की स्थिति काफी हद तक कम हो सकती है। - अनिल त्यागी, यात्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें