फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और किशोर से कुकर्म के बाद ट्रांसफर करवाए दस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस रकम ट्रांसफर करने के कारणों और वारदात से संबंध पता लगाने में जुटी, तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही हैं टीमें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीपीटीपी थाना क्षेत्र में खंडहर इमारत में नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और किशोर से कुकर्म के मामले में पुलिस को दोनों बच्चों से यूपीआई के माध्यम से करीब 10 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बच्चों से यह रकम किस उद्देश्य से ट्रांसफर करवाई गई और इसका वारदात से क्या संबंध है। मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पुलिस तीन दिन के रिमांड के दौरान पर लिया है। तीनों आरोपियों पर पॉक्सो अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले में तीन अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव नीमका निवासी कुनाल (20), गांव पन्हेड़ा निवासी यश (23) और गांव फज्जुपुरा निवासी दीपक (30) के रूप में हुई है। कुनाल सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। यश बीबीए तृतीय वर्ष का छात्र है, जबकि दीपक सेक्टर-78 के पास चाय की दुकान चलाता है। पुलिस तीनों का आपराधिक रिकॉर्ड भी तलाश रही है। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपियों ने दोनों बच्चों को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके चलते बच्चे डर गए और करीब एक महीने तक घटना के बारे में किसी को नहीं बताया।
विज्ञापन


एक-दूसरे के संपर्क में कैसे आए, इसकी की जा रही जांच
जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि अलग-अलग गांवों में रहने वाले तीनों आरोपी एक-दूसरे के संपर्क में कैसे आए। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बच्चों से कथित तौर पर पैसे ट्रांसफर करवाने की योजना पहले से बनाई गई थी या घटना के बाद यह रकम ली गई। आरोपियों के मोबाइल फोन और डिजिटल लेनदेन से जुड़े साक्ष्यों की जांच से इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

खंडहर इमारतों की सुरक्षा पर सवाल
ग्रेटर फरीदाबाद में कई इमारतों का निर्माण अलग-अलग कारणों से बंद पड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माण कार्य बंद होने के बाद कई जगह संपत्ति मालिकों की ओर से सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं किए गए हैं। ऐसे में खंडहर या अधूरी इमारतों में रात के समय निगरानी नहीं रहती है। लोगों का कहना है कि इन स्थानों पर असामाजिक गतिविधियों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


कई जगह स्ट्रीट लाइट भी खराब
स्थानीय लोगों के अनुसार, ग्रेटर फरीदाबाद की कई सड़कों पर स्ट्रीट लाइट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। मास्टर रोड की ओर जाने वाले रास्तों पर भी कई स्थानों पर रात में अंधेरा रहता है। लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट और बंद पड़ी इमारतों की सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों के सामने कई बार शिकायत रखी गई है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छापे मार रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें