फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डिवाइडर पर चढ़कर पलटा टेंपो, पीछे चल रही कार भी टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित, हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बड़खल मेट्रो स्टेशन के पास नेशनल हाईवे पर दिल्ली से फरीदाबाद की ओर आ रहा एक टेंपो डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। इस दौरान टेंपो के पीछे चल रही एक कार भी उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही।


टेंपो चालक धर्मेंद्र ने बताया कि वह दिल्ली से फरीदाबाद की ओर आ रहा था। जैसे ही वह बड़खल मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा, उसके आगे चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। कार से टक्कर बचाने के लिए उसने टेंपो को हल्का मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया। पीछे चल रही कार भी टेंपो से टकरा गई, जिससे उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




धर्मेंद्र के अनुसार, हादसे के बाद आगे चल रही कार का चालक मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद क्रेन की मदद से पहले पलटे हुए टेंपो को सीधा कराया गया और फिर उसे नेशनल हाईवे से हटाया गया। वाहनों को सड़क से हटाने के बाद यातायात को सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें