फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फिर 46 डिग्री तक पहुंचा पारा, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, दो दिन बाद 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में लगातार तीसरे दिन भी तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। एक बार फिर तापमान बढ़कर 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अभी तापमान में गिरावट की कोई उम्मीद नहीं है। दो दिन बाद यह बढ़कर 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल मौसम विभाग ने लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।
विज्ञापन

जिले के लोगों को पिछले कई दिनों से भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सूरज की तपिश व गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया हुआ है। लू व चिलचिलाती धूप के कारण दिन के समय लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। पिछले सप्ताह तक तापमान में हल्की गिरावट बनी हुई थी, लेकिन तीन दिन से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। रविवार तक फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था, जो मंगलवार को बढ़कर 46 डिग्री तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान भी 28 से बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बृहस्पतिवार तक अधिकतम तापमान बढ़कर 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें