फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आज स्मार्ट सिटी के आठ सेक्टरों में 24 घंटे पेयजल सेवा रहेगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
वैकल्पिक व्यवस्था न होने पर लोगों ने जताई नाराजगी, रेनीवेल के लाइन नंबर सात से पानी की आपूर्ति बंद होने से दिक्कत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। तपिश बढ़ने के साथ ही स्मार्ट सिटी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। लोग पानी के लिए सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से 12 जून से 24 घंटे के लिए पानी सप्लाई बंद करने का शेड्यूल जारी किया गया है। रेनीवेल के लाइन नंबर सात से पानी की आपूर्ति बंद होने से शहर में परेशानी बढ़ेगी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से लाइन नंबर सात को शिफ्ट किया जा रहा है। इस कारण पानी सप्लाई बंद करने का फैसला लिया गया है।



एफएमडीए के इस फैसले पर सेक्टर और कॉलोनी के लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में पानी सप्लाई बंद करने से पहले अधिकारियों को कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी, जो नहीं की गई है। केवल सोशल मीडिया एक्स पर विभाग की ओर से एक नोटिस जारी किया गया है। वहीं, एफएमडीए के अधिकारियों ने बताया कि पानी संबंधित समस्या के लिए लोग अपने क्षेत्र के जेई और एसडीओ से संपर्क कर सकते हैं। इसको लेकर एफएमडीए ने प्रभारी जल आपूर्ति धनराज भड़ाना का मोबाइल नंबर- 9990402919 जारी किया है। इस पर संपर्क कर लोग जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

विभाग ने गलत समय लिया फैसला

रेनीवेल की पानी सप्लाई पाइपलाइन नंबर सात से 12 जून की सुबह नौ बजे से 13 जून सुबह 9 बजे तक बंद रहेगी। सेक्टर-29 के पास लिंक रोड निर्माण के चलते यह समस्या आई है। पानी लाइन शिफ्ट की जाएगी और साथ ही पानी सप्लाई का कनेक्शन किया जाएगा। इस वजह से पानी सप्लाई को बंद करने का निर्णय लिया गया है। विभाग की ओर से गलत समय फैसला लिया गया है। गर्मी में पानी की भारी मांग है और शहर में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।
इन इलाकों में पड़ेगा असर

शटडाउन की अवधि के दौरान बड़खल विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-45, सेक्टर-40, सेक्टर-39, सेक्टर-41, ग्रीनफील्ड कॉलोनी, मेवला महाराजपुर गांव, सूरजकुंड सहित आसपास के इलाकों में पानी आपूर्ति बाधित रहेगी। इन इलाकों के करीब 10 लाख से अधिक लोगों को 24 घंटे पानी की किल्लत झेलनी पड़ेगी।



इस समय रेनीवेल लाइन शिफ्ट नहीं करनी चाहिए। यदि कर भी रहे हैं तो पहले वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। यह काम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और एफएमडीए अधिकारियों को सर्दियों के समय करना चाहिए था।
- जेपी मिश्रा, प्रधान- आरडब्ल्यूए सेक्टर- 39
-

इस बारे में सूरजकुंड की ओर पड़ने वाली सोसाइटियों की आरडब्ल्यूए को कोई जानकारी नहीं मिली है। यदि 24 घंटे पानी सप्लाई बंद रहेगी तो लोग घरेलू कामकाज कैसे निपटाएंगे। इस पर दोनों विभागों के अधिकारियों को विचार करना चाहिए। -अंजना झा, निवासी प्रतीक कुंज अपार्टमेंट।
विज्ञापन


विभाग की ओर से नोटिस जारी कर पहले ही लोगों से अपील की गई है कि वह पानी की व्यवस्था कर लें। ताकि पानी किल्लत से ना जूझना पड़े। बुधवार की सुबह नौ बजे से बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे तक पानी सप्लाई बंद रहेगी। लाइन शिफ्ट होने के बाद पानी सप्लाई शुरू होगी।
- इरफान, अधीक्षण अभियंता- एफएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें