फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश से तापमान में तीन डिग्री की गिरावट, गर्मी से राहत मिली

Wed, 11 Sep 2024 11:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश का सितम बुधवार को भी जारी है। सुबह से रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शहर में कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल रही है। सुबह के समय हल्के बादल छा जाते हैं। दिन में आसमान साफ हो जाता है। शाम को फिर हल्की बारिश शुरू हो जाती है। बुधवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला नजर आया। सुबह के समय करीब आधे घंटे बूंदाबांदी हुई। साथ ही तेज रफ्तार से हवा चली। शाम को आसमान में फिर काले बादल छा गए और बूंदाबांदी का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। लोगों को ठंड का अहसास हुआ। मंगलवार की तुलना में बुधवार को तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने मुताबिक जिले में एक सप्ताह तक रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में ठंडक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से धुला प्रदूषण, शुद्ध हवा में खुल कर ली सांस

बारिश और तेज हवा चलने से प्रदूषण स्तर में काफी सुधार आया है। इससे लोगों ने स्वच्छ हवा में सांस ली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार बुधवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 48 दर्ज किया गया, जो प्रदूषण की स्वच्छ श्रेणी में आता है। वहीं, शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो एनआईटी क्षेत्र में एक्यूआई 31, सेक्टर 11 क्षेत्र में 65 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें