फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कीचड़ के छींटे पड़ने पर किशोर को घेरकर पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोशन नगर का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। रोशन नगर में 17 वर्षीय किशोर के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रिकॉर्डिंग में किशोर को कई लोगों के बीच घिरा हुआ देखा जा सकता है। इसी दौरान लाल रंग की शर्ट पहने एक युवक उसके बाल पकड़कर खींचता और थप्पड़ मारता नजर आ रहा है। किशोर वीडियो में खुद को छोड़ने की गुहार लगाता दिखाई देता है।

घटना पल्ला थाना क्षेत्र की नवीन नगर चौकी के अंतर्गत वार्ड-26 की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक घटना 30 जुलाई की है, जबकि वीडियो पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा था। वीडियो पुलिस तक पहुंचने के बाद मामले की पड़ताल शुरू की गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवम बाइक से रोशन नगर की एक गली से गुजर रहा था। रास्ते में कीचड़ जमा होने के कारण बाइक निकलने पर उसके छींटे वहां से गुजर रहे एक स्कूली बच्चे की वर्दी पर पड़ गए। इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने शिवम को रोक लिया। पहले कहासुनी हुई और बाद में आसपास के लोग भी वहां जुटने लगे। शिवम ने भी परिचितों को बुला लिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन


परिजनों ने आदर्श, अजय, मिथिलेश झा और वीरेंद्र उर्फ बीरू पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान वीरेंद्र उर्फ बीरू के तौर पर बताई गई है। घटना के बाद शिवम घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार शिवम के दोस्त दीपांशु ने नवीन नगर चौकी में शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर चार नामजद लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126 और 169 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। हालांकि उन्होंने विवाद की जानकारी दो दिन पहले मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें