फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हत्या कर किशोर को यमुना में फेंका, तलाशी में जुटे गोताखोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या कर किशोर को यमुना में फेंका, तलाशी में जुटे गोताखोर
विज्ञापन

तीन आरोपियों को गौतमबुद्ध नगर से हिरासत में लिया गया, आरोपी बोले - बहन को छेड़ने पर की वारदात

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नाबालिग सहित तीन आरोपियों ने गांव अरुआ निवासी दीपक (16) को यमुना नदी में फेंका दिया। किशोर 29 फरवरी की रात से घर से संदिग्ध हालात में लापता है। आरोपी ने मृतक के पिता को फोन करके बताया कि उसने दीपक की की हत्या कर शव यमुना में फेंक दिया है। थाना छांयसा पुलिस ने यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित दनकौर कस्बे से नाबालिग सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर गोताखोरों ने सोमवार को करीब छह घंटे तक नदी में नाबालिग को तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
गांव अरुआ निवासी अर्जुन ने बताया कि उसका छोटा भाई दीपक 29 फरवरी की शाम करीब सात बजे मंदिर के पास घूमने गया था। इस दौरान एक युवक उसे बाइक पर बिठाकर साथ ले गया। उसके वापस नहीं आने पर एक मार्च को थाना छांयसा में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दीपक की हत्या कर शव गांव अरुआ के पास से यमुना में फेंक दिया।
विज्ञापन

-



हत्या के बारे में आरोपी ने खुद बताया



दीपक के पिता कुमरपाल ने बताया कि वह गांव साहूपुरा खादर में लोगों के खेत में काम करते हैं। सोमवार सुबह आरोपी ने फोन करके बताया कि उनके बेटे दीपक की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने बताया कि वारदात में उसका बड़ा भाई और उसका नाबालिग बेटा शामिल है।
-

नौवीं में एक साथ पढ़ते थे

दीपक साल 2022 में नौवीं में पढ़ता था लेकिन वह फेल हो गया। इसके बाद वह पढ़ाई छोड़ कर पिता के साथ खेतों पर काम करने लगा। वहीं, नाबालिग आरोपी दीपक के साथ पढ़ाई करता था। नौवीं में फेल होने पर उसने भी पढ़ाई छोड़ दी।


-

बहन से छेड़छाड़ करने पर वारदात

पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने दीपक उसकी बहन से छेड़छाड़ करता था। कई बार दीपक को ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं समझा। आरोपियों ने बताया कि 29 फरवरी को दीपक को समझाने के लिए बुलाया था, लेकिन कहासुनी के साथ धक्का-मुक्की में वह यमुना नदी में गिर गया।
विज्ञापन





-

गोताखोरों ने सोमवार को कई घंटे तक यमुना नदी में किशोर खोजा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को फिर से तलाशी की जाएगी। - राम चंद्र, प्रभारी, थाना छांयसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें