फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुहर्रम के मौके पर निकाला ताजिया का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में रविवार को मुहर्रम के मौके पर ताजिया का जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन साहब की कुर्बानी को याद करते हुए स्मार्ट सिटी में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।
विज्ञापन

मुहर्रम के मौके पर निकाले जाने वाले ताजिये की तैयारी पिछले 5 दिनों से चल रही थी। रविवार को शहर में कई जगहों पर जुलूस निकाला गया। मौलाना जमालुद्दीन ने बताया कि मुहर्रम मातम मनाने और धर्म की रक्षा करने वाले हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करने का दिन है। हुसैन का मकसद खुद को मिटाकर भी इस्लाम और इंसानियत को जिंदा रखना था। रविवार की शाम को जुलूस सेक्टर-29 से ओल्ड मेन बाजार के रास्ते होते हुए बाबा नूरूद्दीन की दरगाह पर पहुंचा। वहीं एनआइटी-3 से ताजिये का जुलूस निकाला गया। जुलूस एनआईटी से निकला और दोबारा मस्जिद पहुंचा। इसके अलावा ऊंचागांव और ओल्ड फरीदाबाद सहित कई जगहों से ताजिये का जुलूस निकालकर हजरत इमाम हुसैन साहब की कुर्बानी को याद किया और मातम मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें