फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की अब 30 जून को होगी पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में सोमवार को हुई सुनवाई
विज्ञापन

2 मार्च को हैंड ग्रेनेड व डेटोनेटर के साथ पकड़ा गया था संदिग्ध आतंकी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बांस रोड पाली से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की जिला अदालत में पेशी अब 30 जून को होगी। सोमवार को जिला अदालत में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग (वीसी) के जरिये संदिग्ध आतंकी को पेश किया गया। एसटीएफ की ओर से मामले में अभी चालान पेश नहीं किया गया है। जिसके चलते अदालत ने उसकी न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन


संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान (19) को 2 मार्च को बांस रोड पाली से पलवल एसटीएफ और गुजरात एटीएस ने काबू किया था। इसके पास से दो हैंड ग्रेनेड व डेटोनेटर मिले थे जिन्हें निष्क्रिय किया गया। जांच में पता चला कि अब्दुल रहमान अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (एक्यूआईएस) के कुख्यात आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें