फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की अब 16 जून को होगी अदालत में पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। बांस रोड पाली से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की जिला अदालत में पेशी अब 16 जून को होगी। सोमवार को जिला अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के जरिये संदिग्ध आतंकी को पेश किया गया। एसटीएफ की ओर से मामले में अभी चालान पेश नहीं किया गया है। जिसके चलते अदालत ने उसकी न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन


संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान (19) को 2 मार्च को बांस रोड पाली से पलवल एसटीएफ, गुजरात एटीएस की टीम ने काबू किया था। इसके पास से दो हैंड ग्रेनेड व डेटोनेटर मिले थे जिन्हें निष्क्रिय किया गया। एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि केस में चालान पेश करने के लिए उनके पास अभी समय है। वे जांच कर अब्दुल रहमान से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें