फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्लॉट सर्वेक्षण के बारे में मिली शिकायत, महानिदेशक ने सीईओ को सौंपी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। गांव पावसर के ग्रामीणों के द्वारा सीएम विंडो पर दी गई शिकायत को पंचायत राज विभाग के महानिदेशक ने गंभीरता से लिया। महानिदेशक ने गांव में प्लॉटों के लिए हुए सर्वेक्षण की जांच का जिम्मा जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र कुमार को सौंपी है। महानिदेशक ने जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता गरीब परिवारों को इंसाफ की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

गांव निवासी सजिद, रणजीत, जीतू , इरशाद, सफ़िया एवं जुनैद ने सीएम विंडो पर की गई शिकायत में कहा है कि सरपंच एवं सचिव ने गांव के बीपीएल परिवारों एवं अन्य गरीबों को दरकिनार कर अपने निकट जनों एवं धनाढ्य लोगों के पक्ष में सर्वेक्षण रिपोर्ट भेजी है। जो सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार की गई है उसमें गरीबों को वंचित कर दिया गया है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने सीएम विंडो पर दर्ज कराई। इस शिकायत को मुख्यमंत्री कार्यालय ने गंभीरता से लिया और विभागीय प्रशासनिक सचिव को जांच के निर्देश दिए हैं। विभागीय प्रशासनिक सचिव ने महानिदेशक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। महानिदेशक ने पलवल जिला परिषद के सीईओ मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार को जांच करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें