फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जर्जर हुई सूरजकुंड रोड, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बारिश से सूरजकुंड रोड जर्जर हो गई है। इससे हजारों वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने हादसे होने का भय बना रहता है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

सूरजकुंड रोड शहर में प्रमुख सड़कों में से एक है। यह रोड बड़खल और दिल्ली शूटिंग रेंज को जोड़ती है। इसी मार्ग से दिल्ली के एम्स, सफदरजंग अस्पताल, संगम विहार, खानपुर, ओखला, प्रह्लादपुर आदि क्षेत्रों के लिए गुजरते हैं। लोगों का कहना है कि बारिश के चलते सड़क जर्जर हो गई है। इससे हादसे का डर बना रहता है। नगर निगम या संबंधित विभाग को चाहिए कि इसे तुरंत दुरुस्त कराएं। अरावली वन क्षेत्र में स्थित सूरजकुंड एक पर्यटन स्थल है। इस परिसर में काफी संख्या में दूसरे शहरों से लोग घूमने आते हैं या फिर अपने परिवार के साथ पिकनिक मानाने पहुंचते हैं। वाहन चालकों के अनुसार सड़क पर रात के समय काफी दिक्कत होती है। रात को ठीक से सड़क पर बना गड्ढे नहीं दिखते है। ऐसे में हादसों का डर बना रहा है।
वर्जन
बारिश से जर्जर सड़कों के मरम्मत कार्य कराने का आदेश सभी कार्यकारी अभियंताओं को दिया गया है। उनसे कहा गया है कि जल्द सड़कों का मरम्मत कराएं। सूरजकुंड रोड पर जल्द ही मरम्मत कार्य किया जाएगा, जिससे वाहन चालकों की परेशानी कम हो। - रामजी लाल, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें