फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कैमरे से कहानी कहने की कला सीखेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मोबाइल और कैमरे से फोटो खींचना आज हर विद्यार्थी की दिनचर्या का हिस्सा है लेकिन किसी तस्वीर के जरिए प्रभावी कहानी कहना एक अलग कला है। इसी कला को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए में विजुअल स्टोरीटेलिंग, फोटोग्राफी एवं डॉक्यूमेंट्री-मेकिंग पर एक सप्ताह के लघु अवधि पाठ्यक्रम (एसटीसी) की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को श्री विवेकानंद सभागार में इसका उद्घाटन हुआ। पाठ्यक्रम का आयोजन साहित्य एवं भाषा विभाग की ओर से छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम में आकाश दास ने विद्यार्थियों को लर्निंग टू ऑब्जर्व, लुकिंग बनाम सीइंग विषय पर प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि अच्छी तस्वीर के लिए केवल कैमरा चलाना नहीं, बल्कि आसपास की चीजों को ध्यान से देखना और समझना जरूरी है। इसके बाद फाइन आर्ट फोटोग्राफी और तस्वीरों के माध्यम से कहानी कैसे कही जाए, इस पर छात्रों को बहुत सी चीजें सिखाई गईं। यह पाठ्यक्रम 7 से 11 सितंबर तक चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें