फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गैस सिलिंडर भरवाने जा रहे 14 वर्षीय किशोर को अर्थमूवर ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
-संवाद न्यूज एजेंसीफरीदाबाद। पिता के साथ मोटरसाइकिल पर गैस सिलिंडर भरवाने जा रहे 14 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई। डबुआ-पाली रोड पर भांखरी के पास मोटरसाइकिल का हैंडल डंपर से टकराने के बाद किशोर सड़क पर गिर गया। पीछे से आ रहे अर्थमूवर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मेवला महाराजपुर निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। वह छठी कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर घर में गैस सिलिंडर खत्म होने के कारण करीब 2:00 बजे प्रिंस अपने पिता अजीत यादव के साथ सिलिंडर भरवाने के लिए निकला था। अजीत मोटरसाइकिल चला रहे थे, जबकि प्रिंस सिलिंडर लेकर पीछे बैठा था। भांखरी के पास उनकी मोटरसाइकिल के साथ एक डंपर चल रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल का हैंडल डंपर से टकरा गया। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। अजीत एक तरफ गिरे, जबकि प्रिंस दूसरी ओर जा गिरा। इसी दौरान पीछे से आ रहे अर्थमूवर का पहिया प्रिंस के ऊपर चढ़ गया।



हादसे के बाद अर्थमूवर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रिंस के पिता मेहनत मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हेमलता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें