फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रील और रंगोली से त्योहारों का संदेश देंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सप्ताहभर चलेंगी रचनात्मक प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार को वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव प्रकाशोत्सव-2.0 का शुभारंभ किया गया। इसमें विद्यार्थी रील, डिजिटल पोस्टर, पेंटिंग और रंगोली जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने के साथ त्योहारों की खुशियों को सामाजिक संदेश से जोड़ेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन विभाग के दृश्य क्लब में किया गया, जहां पहले दिन हुई रील मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लिया और 100 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। सप्ताहभर चलने वाले इस महोत्सव में डिजिटल पोस्टर मेकिंग, ईको-फ्रेंडली दिवाली क्राफ्ट, पेंटिंग एवं आर्ट वर्क और रंगोली प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में डीन प्रो. कोमल कुमार भाटिया ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक सोच विकसित करने और टीम भावना के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा का उल्लेख किया और उन्हें पढ़ाई के साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह ने कहा कि त्योहारों का उद्देश्य केवल परंपराएं निभाना नहीं, बल्कि अपने भीतर की बुराइयों को दूर करने के साथ समाज में सकारात्मकता फैलाना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें