फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली लिस्ट के तहत जिले के कॉलेजों में 10 प्रतिशत सीटों पर ही हुए हैं दाखिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। कॉलेजों में दाखिले को लेकर छात्र-छात्राओं की उत्सुकता बनी हुई है। पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब विद्यार्थी दूसरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे अनेक छात्र हैं जिनका नाम पहली लिस्ट में नहीं आया और अब वे तीन जुलाई को आने वाली आगामी लिस्ट से प्रवेश की आस लगाए बैठे हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर दूसरी मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। जिले के कुल 12 महाविद्यालयों में 11,107 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें 5,560 सीटें सरकारी कॉलेजों में, 5,047 सीटें अर्ध-सरकारी महाविद्यालयों में तथा 500 सीटें निजी संस्थानों में निर्धारित हैं। जिसमें पहली लिस्ट के तहत लगभग 10 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिले हुए हैं, जिससे बड़ी संख्या में सीटें अब भी खाली हैं।

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि तीन जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी जिसमें हजारों छात्रों के दाखिले लेने की उम्मीद की जा रही। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से संबंधित पोर्टल और कॉलेजों से जानकारी लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनिधि ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय बल्लभगढ़,राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-16 में छात्र सबसे अधिक दाखिले ले रहें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें