फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छात्र नहीं दिखा रहे आईटीआई में दिलचस्पी, 50 प्रतिशत सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछली बार के मुकाबले इस वर्ष छात्रों का रुझान आईटीआई की तरफ कम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के आईटीआई संस्थानों में शुक्रवार को दाखिले की अंतिम तिथि संपन्न हो चुकी है। इसके बावजूद करीब 50 प्रतिशत सीटें अभी खाली हैं। जिले में कुल नौ आईटीआई संस्थानों में 2180 सीटें हैं, इनमें से करीब 1100 सीटों पर ही अभी छात्रों का दाखिला हुआ है।

बता दें कि आवेदन और काउंसलिंग प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सिर्फ करीब 800 सीटों का दाखिला हो पाया था। इसके बाद 17 अगस्त से 21 अगस्त के दौरान 356 छात्रों को ऑन द स्पॉट दाखिला दिया गया था। जिसके बाद किसी तरह दाखिले की संख्या एक हजार के पार पहुंची थी। इसका बड़ा कारण यह भी है कि इस बार आवेदन ही अनुमान के अनुसार कम आए थे। इस वर्ष करीब 3000 आवेदन आए थे, जोकि पिछले वर्ष के पांच हजार आवेदन से करीब 40 प्रतिशत कम हैं, जोकि साफ दिखा रहा है कि आईटीआई की तरफ छात्रों का रुझान इस बार कम हुआ है। आईटीआई में इस वर्ष दाखिले कम होने के कारण रोजगारपरक कोर्सों को भी माना जा रहा है। बता दें कि जिले के आठ सरकारी कॉलेजों में बीबीए, बीसीए और बीकॉम जैसे कोर्सों में एक-एक सीट पर 14 से 15 दावेदार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आईटीआई संस्थान के प्रधानाचार्यों का कहना है कि इतनी अधिक सीटें खाली होने के कारण विभाग दोबारा दाखिले की तारीख बढ़ा सकता है। एनआईटी स्थित संस्थान के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से दाखिले की तारीख एक बार फिर से बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में हमारी कोशिश रहेगी कि अधिक से अधिक सीटों को भरा जाए। बता दें कि दाखिला प्रक्रिया दो जून से चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें