फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मॉडल संस्कृति स्कूल के छात्र पढ़ाई के साथ करेंगे कमाई

Thu, 28 Sep 2023 11:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 55 स्कूल परिसर में प्रत्येक शनिवार को तैयार होगा फूड कोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 55 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के छात्र पढ़ाई के साथ कमाई भी करेंगे। इसके लिए स्कूल परिसर में प्रत्येक शनिवार को फूड कोर्ट तैयार किया जाएगा। छात्र अपने घर से मनपसंद जायका बनाकर लाएंगे और स्कूल के छात्रों को न्यूनतम दर पर बेचेंगे।
स्कूल में करीब 12 सौ से अधिक छात्र है। इन विद्यार्थियों को स्वयं रोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए यह पहल शुरू की गई है। जिससे बच्चों अपनी व्यवसाय को लेकर जागरूक हो। प्रधानाचार्य सतेन्द्र सरौत का कहना हैं कि यह नई पहल की जा रही है। इसका उद्देश्य बच्चों में व्यवसाय के प्रति आत्मविश्वास पैदा करना है। जिससे वह भविष्य में नौकरी के पीछे नहीं भागे, वह दूसरे को नौकरी देने लायक बने। फूड कोर्ट में बच्चे घर से कोई भी जायका बनाकर ला सकते है। इसे प्रत्येक शनिवार को लगाने का निर्णय लिया गया है। जिससे की पढ़ाई पर असर नहीं पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली मेला लगेगा

दीपावली में स्कूल के बच्चों के लिए दुकान आवंटित की जाएगी। इसके लिए स्कूल की ओर से ड्रा निकाला जाएगा। इसके बाद स्कूल में पढ़ने वाले कोई भी छात्र स्वयं बनाए प्रोडक्ट को बेच सकता है। अगर वह बाजार से कोई भी सामान खरीदकर लाते है, तो उन्हें दुकान लगाने की स्वीकृति नहीं दी जाएगी।

वर्जन
बच्चों में व्यापार के प्रति जागरूकता लाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। इसके साथ ही बच्चों को व्यवसाय का गुर भी सिखाया जाएगा।
- सतेन्द्र सरौत, प्रधानाचार्य सेक्टर 55 राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें