फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हिंदी माध्यम से विज्ञान की पढ़ाई करना चाहते हैं राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से कराया गया सर्वे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों की मेडिकल व नॉन मेडिकल पाठ्यक्रम में रुचि लगातार कम हो रही है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम की ओर से इसका कारण जानने के लिए स्मार्ट सिटी सहित प्रदेश के सभी जिलों में 11वीं और 12वीं कक्षा के मेडिकल व नॉन-मेडिकल विद्यार्थियों के बीच सर्वे कराया गया। इसके माध्यम से यह जानने की कोशिश की गई कि राजकीय स्कूल के विद्यार्थी विज्ञान की पढ़ाई हिंदी या अंग्रेजी किस माध्यम से करना चाहते हैं।
ओल्ड फरीदाबाद कन्या एवं बाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और सेक्टर-28 के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के करीब 223 विद्यार्थियों को सर्वे में शामिल किया गया था। इनमें से अधिकांश विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय को हिंदी माध्यम से पढ़ने की इच्छा जताई। जिला विज्ञान अधिकारी ने बताया कि सर्वे की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। बुधवार तक विभाग के उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो वर्ष 2027-28 के शैक्षणिक सत्र से विज्ञान विषय की पढ़ाई हिंदी माध्यम से शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एससीईआरटी के निर्देश पर फरीदाबाद के तीन स्कूलों में सर्वे कराया गया। इसमें 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों से पूछा गया कि वे विज्ञान विषय किस माध्यम (हिंदी-अंग्रेजी) से पढ़ना चाहते हैं। अधिकांश ने हिंदी माध्यम को प्राथमिकता दी है। रिपोर्ट विभाग को भेजी जा रही है।7 कृष्ण शर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें