फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वापस नहीं किए 300 रुपये, युवक पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
- हाथ और कंधे पर आईं गंभीर चोटें, निजी अस्पताल में चल रहा उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव छांयसा में 300 रुपये वापस नहीं करने पर दो पड़ोसियों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के कंधे और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। युवक का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। थाना छांयसा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव छांयसा निवासी कृष्ण ने बताया कि वह वाहन चालक है। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले रोहित और ओमप्रकाश से 300 रुपये किसी कार्य के लिए उधार लिए थे। लेकिन वह समय पर वापस नहीं कर पाए। 6 जुलाई को वह घर के बाहर खड़े थे। तभी रोहित, ओमप्रकाश और एक अन्य साथी उनके पास आए। सभी आरोपियों ने उनको पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें उसके हाथ व कंधे पर चोटें आईं। उसके बाद उन्होंने अपना बायां हाथ आगे किया तो चाकू अंगूठे में लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद उनको उपचार के लिए परिजन सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने की वजह से अन्य अस्पताल रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि जिस जगह पर आरोपी रहते हैं उसी जगह पर एक चिकन की दुकान है। आरोपी चाकू उसी दुकान से लेकर आए थे। थाना छांयसा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें