फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कविता और चित्रों से विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए कविता, ड्रॉइंग और पेंटिंग गतिविधियां आयोजित की गईं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को जनसेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेश दिए।

सेक्टर-75 स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ विषय पर कविता गतिविधि आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने कविताओं के माध्यम से मां के प्रति सम्मान और प्रकृति के साथ मानवीय संबंधों को दर्शाया। साथ ही, अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
विज्ञापन


एसपी मॉडर्न स्कूल में आयोजित ड्रॉइंग गतिविधि में विद्यार्थियों ने चित्रों के जरिए विभिन्न सामाजिक विषयों को प्रस्तुत किया। वहीं, सेक्टर-16 स्थित केएल मेहता दयानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पेंटिंग गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता दिखाई और सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेश दिए।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त एवं अभियान की जिला नोडल अधिकारी अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। बच्चों को छोटी उम्र से ही स्वच्छता, जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण जैसे मूल्यों से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी से समाज में सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना बढ़ाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें