फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने छात्रा को मारी गोली: सामने आया हमले का लाइव वीडियो, एक के बाद एक की दो फायरिंग; बाइक उठाकर हुआ फरार

Mon, 03 Nov 2025 10:48 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है। शुरूआती जांच में सामने आया कि किशोरी आरोपी को पहचानती है। वह उसके साथ ही कोचिंग सेंटर में पढ़ने आता है। 
विज्ञापन
छात्र ने छात्रा को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बल्लभगढ़ थाना सिटी इलाके की श्याम कॉलोनी में एक सिरफिरे ने छात्रा को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली छात्रा के कंधे पर लगी। गंभीर हालत में उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। श्याम कॉलोनी निवासी किशोरी पास के ही कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के लिए जाती है। सोमवार शाम करीब पांच बजे उसके घर के पास एक युवक ने किशोरी पर गोली चला दी। एक गोली उसके कंधे पर लगी एक पेट के पास से छू कर चली गई। 
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है। शुरूआती जांच में सामने आया कि किशोरी आरोपी को पहचानती है। वह उसके साथ ही कोचिंग सेंटर में पढ़ने आता है। किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आरोपी की तलाश में थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें