फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सुबह से तेज धूप और गर्म हवा ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आज मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। शहर में शनिवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। हवा की गति दक्षिण-पश्चिम से 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, आगामी दिनों में भी मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन



डॉक्टर ने सलाह दी है कि वे गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें, जैसे कि पर्याप्त पानी पीएं, हल्के और ढीले कपड़े पहनें और दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें