फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें होंगी ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में दीपावली से पहले सभी सड़कों की स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जाएगा। नगर निगम की तरफ से काम शुरू कर दिया गया है। कई जगहों पर नई लाइटें लगाई जा रही हैं। जिससे दीपावली के दिन लोगों को अंधेरे रास्तों से न गुजरना पड़े।
नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 50 हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। जिनसे शहर गुलजार रहता है, लेकिन ये लाइटें अब पुरानी हो चुकी है और अक्सर खराब रहती है। इस कारण सड़कों पर शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। कई सड़कें तो ऐसी हैं, जिन पर सालों से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है। हालांकि कई बार नगर निगम इन लाइटों को रिपेयर करता है। रिपेयर होने के बाद भी ये महीने भर बाद ही खराब हो जाती हैं। स्ट्रीट लाइटों की शिकायत नगर निगम अधिकारियों के पास भी आती रहती है। इस समय सबसे ज्यादा परेशानी कॉलोनियों में बनी हुई है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने और बदलने का काम शुरु कर दिया है, जो दीपावली से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ-साथ सेक्टरों की आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर भी इस योजना को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइटें सालों से खराब पड़ी हैं। शाम ढलते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। इससे खासकर महिलाओं को बाहर जाने में डर लगता है। इन्हें जल्द ठीक कराना चाहिए। - बीके शर्मा, ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा सोसाइटी
विज्ञापन




कॉलोनी के साथ मुख्य सड़कों पर लगी 50 प्रतिशत स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। यदि इन्हें ठीक कर दिया जाए तो लोगों को काफी राहत मिलेगी।

गोविंद गर्ग, ओल्ड फरीदाबाद


दीपावली से पहले सभी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का काम किया जा रहा है। हालांकि कि ये कोई स्पेशल ड्राइव नहीं है, लेकिन हमारा प्रयास है कि जहां-जहां लाइटें खराब हैं, उन्हें जल्द ठीक कर दिया जाए। जिससे लोगों को दिक्कत नहीं हो।
- ओपी कर्दम, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें