फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लावारिस पशुओं से वाहन चालकों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर- 86 स्थित समर पाम सोसाइटी के पास लावारिस पशुओं के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इसके चलते कई बार हादसे हो चुके हैं। वहीं सड़क पर खराब स्पीड ब्रेकर होने से लोगों के वाहनों को नुकसान हो रहा है और दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए प्रधान माधव रॉय ने बताया कि कई बार लावारिस पशु गाड़ियों के आगे आ जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति भी बन जाती है। वहीं कई बार वाहन चालक और पशुओं को चोट भी आती है। इसको लेकर प्रशासन से शिकायत भी की गई। लेकिन, कोई समाधान नहीं हुआ। आरडब्ल्यूए महासचिव मोहित जैन ने बताया कि खराब स्पीड ब्रेकर दोपहिया वाहनों के लिए खतरनाक है। इसके अलावा सड़क पर कोई साइन बोर्ड भी नहीं है। प्रशासन को स्पीड ब्रेकर की मरम्मत करानी चाहिए, जिससे वाहन चालकों के वाहन खराब न हो। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि लोग किसी दुर्घटना का शिकार न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें